दिनांक 02.11.2022 के करीब 01: 30 बजे सदर थाना दल द्वारा गुप्ता के आधार पर एक छोटा चार पहिया बलेनो वाहन को पकड़ा गया जिसमें गोवंशीय पशु को क्रूरतापूर्वक तस्करी हेतु लादकर ले जाया जा रहा था। बलेनो वाहन से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा वाहन के नंबर प्लेट पर नंबर के साथ ”jharkhand Judicial Academy”का बोर्ड लगाकर चोरी के गोवंशीय पशु का वध करने हेतु ले जाया जा रहा था। इस सन्दर्भ में सदर थाना कांड संख्या 406/22 दिनांक 02.11.2022 धारा-413/414/420/467/468/471/34 भा0 द0 वि0, 12 झारखण्ड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम एवं 12(डी) पशु क्रूरता अधिनियम अंकित किया गया है।



