गोड्डा: जिले में लगातार हो रहे चार पहिया वाहनों की चोरी के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक , गोड्डा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महगामा के नेतृत्व में गठित विशेष एसआईटी टीम के द्वारा मानवीय आसूचना/तकनीकी अनुसंधान एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, कोडरमा के सहयोग से अंतर्राज्यीय वाहन चोरों के गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार चोरों के निशानदेही पर चोरी की 1 स्कॉर्पियो S 11, 1 टाटा पंच, 1 हुंडई औरा व 2 पिकअप को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




