आज रांची में आयोजित FNHW 2025 क्षेत्रीय कार्यशाला में मंत्री दीपिका पांडे सिंह शामिल हुई. मंत्री दीपिका पांडे ने कहा ”ये कार्यशाला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि गांवों की समृद्धि और जनस्वास्थ्य के लिए साझा संकल्प का प्रतीक रही।JSLPS और ग्रामीण आजीविका मिशन (MoRD) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिनिधियों के साथ संवाद हुआ। सभी ने माना कि स्वस्थ, पोषित और जागरूक समाज ही आत्मनिर्भर भारत की नींव है।झारखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका से स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, ऊर्जा और आजीविका के क्षेत्र में नया परिवर्तन दिख रहा है। मंईयां सम्मान योजना, CLF फंड, मनरेगा, दीदी बाड़ी, अबुआ आवास, बिरसा हरित ग्राम, पोषण वाटिका जैसी योजनाएं नारी नेतृत्व को सशक्त बना रही हैं।अब महिलाएं ग्राम विकास की धुरी हैं। उनका पोषण और स्वास्थ्य बेहतर होगा, तभी समाज सशक्त होगा।हमारा संकल्प है – हर गांव स्वस्थ, हर महिला सक्षम, हर घर समृद्ध।”




