गोड्डा :परिवार ही बना जान का दुश्मन ,अपहरण कर बसंतराय कॉलेज के प्रिंसिपल की हत्या

0

गोड्डा: कल गुरुवार की शाम हथियार के बल पर अपहरण किए गए गोड्डा जिला के बसंतराय कॉलेज के प्राचार्य डा. नजीरूद्दीन की हत्या कर दी गई। मौलाना अबुल कलाम आजाद इंटर कॉलेज बसंतराय के प्रिंसिपल डॉक्टर नजीरुद्दीन का शाम 7:00 बजे के करीब कोरियाना पुल के पास से हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया था।प्राचार्य की पत्‍नी फातमा खातून ने अपहरण के बाद ही हत्या की आशंका जताते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद बसंतराय थाना में कालेज के पूर्व प्राचार्य रुस्तम अली सहित उनके कई परजनों समेत नौ लोगों के विरुद्ध हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपित मो शाकिर उर्फ चुन्ना पूर्व प्राचार्य का ही पुत्र है। वह भी कालेज में लेक्‍चरर के पद पर था, जिसे वित्तीय अनियमितता के बाद उसे हटा दिया गया था।जिला के बसंतराय कॉलेज के पूर्व प्राचार्य मो रुस्तम अली और वर्तमान प्राचार्य डा नजीरुद्दीन के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।हत्याकांड के आरोपी मो शाकिर उर्फ चुन्ना ने पुलिस के समक्ष कबूल कर लिया है कि कालेज विवाद में ही उन्होंने अपने चाचा सह प्राचार्य डा नजीरुद्दीन की हत्या की है।प्राचार्य के अपहरण के बाद गोड्डा पुलिस की ओर से झारखंड, बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में पूरी रात छापेमारी की गई। जिसके बाद सुबह महागामा के दियाजोरी के पास प्राचार्य का शव बरामद किया गया।

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा ”एक बार फिर अपराधियों ने झारखंड की विधि व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए कल शाम हथियार के बल पर अपहरण किए गए गोड्डा जिला के बसंतराय कॉलेज के प्राचार्य डा. नजीरूद्दीन की हत्या कर दी।गोड्डा पुलिस की निष्क्रियता से प्राचार्य को नहीं बचाया जा सका। आज अहले सुबह उनका शव महगामा दियाजोरी के बीच पाया गया।ट्रक चालकों से हाईटेक वसूली करने वाली राज्य की पुलिस अगर इस मामले में भी गंभीरता दिखाई होती तो शायद राज्य के माथे पर यह धब्बा नहीं लगता।लेकिन हेमंत सोरेन सरकार में यह संवेदनशीलता रहे तब तो!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here