प्रेमी के घर तीन दिन से धरने पर बैठी प्रेमिका; 

0

झारखंड के गिरिडीह में खुखरा थाना क्षेत्र स्थित सोबरनपुर गांव प्रेमी के घर एक युवती ने तीन दिनों से धरना दे राखी है।युवती का आरोप है कि प्रेमी राहुल मंडल शादी के लिए घर पर बुलाया था । युवती पुलिस को सूचना देने के बाद अपने परिवार के साथ सोबरनपुर स्थित राहुल के घर बुधवार को ही पहुंची इसके पहुंचने के बाद से ही राहुल और उसके घर वाले फरार है हालांकि, आरोपित राहुल मंडल के पिता नुनूलाल मंडल ने कहा कि वह अस्पताल में बेटे का इलाज करा रहे हैं।तोपचांची की युवती ने कहा कि दोनों के बीच सभी प्रकार के रिश्ते हैं। उसने लोगों को दोनों की कुछ तस्वीरें भी दिखाई, जिसमें दोनों साथ हैं। पर जब शादी की बारी आई तो राहुल के पिता मुकर गए। राहुल ने उसे अपना घर बुलाया । वह राहुल मंडल से चार साल से प्रेम करती है।नुनूलाल मंडल के घर पर गुरुवार से ही काफी लोग धरने के रूप में बैठे हुए हैं। राहुल व उसके स्वजन के आने का इंतजार कर रहे हैं।बहरहाल इस मामले को ले गुरुवार से ही पंचायत का दौर चल रहा है। युवती ने बताया कि अब उसके सब्र का बांध टूट रहा है। अगर राहुल शादी नहीं करता है तो वह इसी घर में जान दे देगी। खुखरा थाना प्रभारी अजीत महतो ने बताया कि युवती गुरुवार को सूचना देने आई थी। कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पंचायत में बैठे लोगों में ओमप्रकाश महतो, प्रदीप मंडल, अख्तर अंसारी, अरुण मंडल, प्रकाश मंडल आदि ने बताया कि समाज ने आरोपित पक्ष के लोगों के नहीं आने तक आरोपित के घर में रहने की इजाजत दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here