Giridih: गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा एसपी के निर्देश पर बीते रात फिर एक बड़ी कार्रवाई की गई।बिरनी थाना पुलिस ने मवेशी लदे दो ट्रक को जब्त करते हुए 85 मवेशी बरामद किये गये हैं।साथ ही पुलिस ने मवेशी तस्करी के आरोप में 10 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।ट्रक के माध्यम से तस्करी के लिए बिरनी के रास्ते मवेशियों को बंगाल ले जाया जा रहा था। जिसकी सूचना के बाद एसपी दीपक शर्मा ने बिरनी थाना प्रभारी को नाकेबंदी पर ट्रक को पकड़ने का निर्देश दिया। भागने कि फिराक में तेजी से चला रहे दोनों ट्रक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।



