गढ़वा: दिनांक 3 जुलाई 2025 को झारखंड के पलामू-गढ़वा क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्गों की सौगात देते हुए आज राज्य के मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पलामू के सांसद vishnu दयाल राम, सांसद काली चरण सिंह, विधायक गण तथा अधिकारियों और गणमान्यों की उपस्थिति में केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री nitin gadkari ने गढ़वा में 2,460 करोड़ रुपए की लागत से 2 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।मंत्री nitin gadkari ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के शंखा से खजुरी 4-लेन सड़क निर्माण का आज लोकार्पण हुआ है। यह मार्ग पलामू और गढ़वा जिलों को जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं तक सीधा संपर्क प्रस्थापित करता है। यह मार्ग यात्रा के समय को आधा कर देगा। एक घंटे की दूरी अब 20 मिनट में पूरी होगी। इस मार्ग के बनने से पलामू-गढ़वा जिले की अर्थव्यवस्था को नई ताकद मिलेगी। छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा से गुमला तक बनने वाले मार्ग का आज शिलान्यास हुआ है। यह सड़क रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर का अहम हिस्सा है। इस मार्ग के बनने से रुपसेरा, रैदीह, सिलाम और गुमला जैसी घनी आबादी वालें इलाकों में यातायात को बाईपास किया जाएगा। इससे मौजुदा सड़कों और कसबों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। सड़क सुरक्षा में सुधार होगी। साथ ही वाणिज्य, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को लाभ मिलेगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से झारखंड के विकास के लिए हम कटिबद्ध है।




