गढ़वा :जिले की पुलिस द्वारा 10 लाख के इनामी नक्सली छोटे लाल यादव का शव जंगल से बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ जिले के मेराल थाना अंतर्गत भंवराहा जंगल में लकड़ी चुनने गई महिलाओं ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।झारखंड जनमुक्ति परिषद नामक प्रतिबंधित नक्सली संगठन का एरिया कमांडर छोटे लाल की हत्या गर्दन में रस्सी बांधकर की गई है। छोटे लाल यादव के खिलाफ पलामू और गढ़वा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज थे। 40 वर्षीय छोटे लाल की गर्दन पर रस्से बंधे होने के निशान मिलने से संभावना जताई गई है कि वर्चस्व की लड़ाई में उसकी हत्या की गई है.पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया है.गौरतलब है कि पिछले महीने अगस्त में पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में जोनल कमांडर गणेश लोहरा और टॉप कमांडर संतोष संतोष यादव के बीच हुई गोलीबारी में दोनों नक्सली की मौत हो गयी थी । गणेश लोहरा का शव पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया था जो की 5 लाख का इनामी था।



