गढ़वा:सहिजना में हुए लूटकांड में शामिल 4 अपराधियों समेत 6 गिरफ्तार

0

गढ़वा थाना अंतर्गत दिनांक 11/ 10/ 2023 को सहिजना में हुए लूट कांड में शामिल चार अपराधियों समेत अलग अलग काण्ड से संलिप्त छह अपराधियों को गढ़वा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अपराधियों के पास से दो अवैध देशी पिस्टल एक 7.65 बोर का पिस्टल, तीन जिंदा गोली, दो खोखा, रुपए और टीवी बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों में गढ़वा थाना क्षेत्र के बना गांव निवासी नूर आलम खान का पुत्र बाबू खान उर्फ सरवर आलम उसका भाई अमीर सुहानी उर्फ मुस्कान, कोटा गांव निवासी इमामुद्दीन खान का पुत्र शहबाज खान, गढ़वा शहर के न्यू सोनपुरवा मोहल्ला निवासी असगर अंसारी का पुत्र रियाज अंसारी एवं दूसरे कांड के शहर के टंडवा मोहल्ला निवासी रामजी प्रसाद सोनी का पुत्र सोनू सोनी व लक्ष्मी मालाकार का पुत्र अंशु मालाकार उर्फ आशुतोष सैनी के नाम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here