G20 का सम्मेलन : मोराबादी मैदान से फिरायालाल चौक तक मैराथन दौड़ का आयोजन,पहाड़ी मंदिर एवं उसके परिसर की साफ-सफाई

0

G20 conference: Marathon race organized from Morabadi Maidan to Firayalal Chowk, cleanliness of hill temple and its premises

रांची : भारत सरकार की ओर से आगामी 2 एवं 3 मार्च को G20 का सम्मेलन झारखंड की राजधानी राँची में होने जा रहा है । झारखण्डवासी अपनी पूरी दक्षता के साथ विदेशी मेहमानों की मेज़बानी हेतु तत्पर है। आज G 20 SUMMIT के सदस्यों के रांची आगमन के निमित्त भाजपा सुखदेवनगर मंडल के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया इस क्रम में पहाड़ी मंदिर एवं उसके परिसर की साफ-सफाई की गई एवं रंगोली आदि बनाया गया।इस सफाई अभियान कार्यक्रम में भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष श्री के के गुप्ता , सुखदेवनगर मंडल अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश पाण्डेय, श्री सत्यनारायण सिंह , श्री रमेश सिंह , श्री संजय जायसवाल , श्री निशांत यादव सहित भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ता गण शामिल रहे।आज रांची में G20 कार्यक्रम के तहत भाजयुमो रांची महानगर के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।दौड़ की शुरुवात मोराबादी मैदान से हुई जो फिरायालाल चौक पहुंचकर समाप्त होगी।बिहार-झारखंड BJP के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र नाथ ,रांची के बीजेपी विधायक श्री सी पी सिंह , रांची उपमहापौर श्री संजीव विजयवर्गीय ,प्रदेश मंत्री श्री सुबोध सिंह गुड्डू,कार्यालय मंत्री श्री हेमंत दास ,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री किशलय तिवारी सहित सैंकड़ों युवाओं ने पूरे जोश के साथ भारी संख्या में मैराथन में हिस्सा लिया।

G20 conference: Marathon race organized from Morabadi Maidan to Firayalal Chowk, cleanliness of hill temple and its premises

इसे भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची नौशाद आलम ने सोमवार को किया मांडर थाना का औचक निरीक्षण

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here