From August 15, those going from Ranchi to Howrah can get a big relief from the Vande Bharat Express train
झारखंड वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। राजधानी को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल जा रही है। रांची से पटना आने जाने वालों को इस ट्रेन से फायदा होने वाला है क्योंकि ये ट्रेन रांची से पटना के लिए होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को रांची से पटना तक वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव भेज दिया है। साथ ही हावड़ा से रांची तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को वाया आसनसोल और धनबाद चलाने का भी प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। दूसरी तरफ रांची से हावड़ा जाने वालो को बड़ी राहत मिलने वाली है। 15 अगस्त से रांची से हावड़ा के बीच हावड़ा नयी दिल्ली एक्सप्रेस और रांची हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के रूट में वंदे भारत ट्रेन प्रारम्भ किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक धनबाद वासियो को भी 15 अगस्त तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। जो कि रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन वाया धनबाद होकर भी गुजरेगी। हालाँकि इसे लेकर रेलवे बोर्ड की मंजूरी बाकी है।
From August 15, those going from Ranchi to Howrah can get a big relief from the Vande Bharat Express train
इसे भी पढ़े : रांची हिंसा के 11 आरोपियों पर चलेगा धार्मिक उन्माद फैलाने का मुक़दमा, DC ने मांगी अनुमति



