रांची: झारखंड में दो बैच के आठ आइपीएस में से चार को एसपी पद पर प्रोन्नति मिल गयी है.लेकिन इसी बैच के चार अन्य आईपीएस को अब तक एसपी रैंक पर प्रोन्नति नहीं दी गयी है.7 अप्रैल 2022 को सरकार ने झारखंड कैडर के 2018 बैच के मुकेश लुनायत, के विजय शंकर और मनोज स्वर्गियारी को एसपी पद पर प्रमोशन दिया था.लेकिन इसी बैच के हरविंदर सिंह अभी भी एएसपी के पद पर कार्यरत हैं.इसी तरह सरकार ने 2019 बैच के शुभांशु जैन को एसपी पद पर प्रमोशन दिया है.लेकिन इस बैच के ऋषभ गर्ग, सुमित कुमार अग्रवाल और कपिल चौधरी अब तक एएसपी बने हुए हैं.आने वाले दिनों में झारखंड में आईपीएस की संख्या बढ़कर 148 हो जायेगी. फिलहाल झारखंड में 124 आईपीएस हैं.वहीं, 24 अधिकारियों को डीएसपी से आईपीएस में प्रोन्नति दी गई है. ऐसे में झारखंड में आईपीएस की संख्या 148 हो जायेगी.जिनमें से 23 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और छह से अधिक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में हैं.



