20वें एशियाई खेलों के लिए घोषित भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की 4 बेटियां

0
hockey team

रांची: 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियों का चयन पूरे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। इस टीम की कमान झारखंड की स्टार मिडफील्डर सलीमा टेटे को सौंपी गई है.सिमडेगा की सलीमा टेटे आगामी एशियाई खेलों में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी।खूंटी जिले की निक्की प्रधान झारखंड की पहली महिला हॉकी ओलंपियन हैं। डिफेंडर के रूप में उनका गहरा अनुभव भारतीय टीम को मजबूती देगा।200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी निक्की पिछले एक दशक से लगातार भारतीय टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने ओलंपिक, विश्व कप, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल जैसे सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.सिमडेगा की ही दीपिका सोरेंग फॉरवर्ड लाइन की एक और उभरती हुई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने जूनियर स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर सीनियर टीम में अपनी जगह पक्की की है।ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को पहली बार एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here