RMC की बोर्ड बैठक में शामिल हुए सभी 53 वार्डों के पार्षद, प्रत्येक माह सबसे स्वच्छ वार्ड को मिलेगा “स्वच्छ वार्ड पुरस्कार”

0
sanjay seth rmc meeting

Ranchi : आज नगर निगम कार्यालय सभागार में बोर्ड की बैठक में स्वच्छता को जनभागीदारी का जनआंदोलन बनाने पर सार्थक चर्चा हुई। इसी उद्देश्य को लेकर केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ की ओर से घोषणा की गई कि प्रत्येक माह सबसे स्वच्छ वार्ड को “स्वच्छ वार्ड पुरस्कार” प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।संजय सेठ ने कहा है कि मेरा विश्वास है कि यह पहल सभी वार्डों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगी और नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से रांची को अधिक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बैठक में प्रत्येक वार्ड में कंप्यूटर बस के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण, रांची को फैटी लिवर मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान, स्टेशन रोड एवं एयरपोर्ट रोड के सौंदर्यीकरण, ट्रैफिक पुलिस पोस्ट के आसपास बेहतर नागरिक सुविधाओं, रातू रोड के वेंडर एवं सब्जी बाजार के सुव्यवस्थित स्थानांतरण, शहर में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान, हरित रांची के लिए पार्क एवं वृक्षारोपण, तथा नागरिक सुरक्षा समितियों के गठन जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई.

महापौर रोशनी खलखो ने कहा है कि शहर में स्वच्छता को बनाए रखने और मॉनसून में जल-जमाव जैसी परेशानियों को दूर करने की दिशा में निगम तत्परता से कार्य कर रही है। सुगम ट्रैफिक, घरों से नियमित कूड़े का संग्रहण, फॉगिंग एवं अन्य विषयों पर विस्तृत रूपरेखा बनाई जा रही है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार, नगर निगम के सभी 53 वार्डों के पार्षद एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here