नौकरी के बदले जमीन मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुईं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी

0

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी 68 वर्षीय देवी इस मामले में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज करा रही हैं.बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और सांसद बेटी मीसा भारती सहित राबड़ी देवी की संतानों से हाल के दिनों में संघीय एजेंसी ने इस मामले में पूछताछ की है।मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की प्राथमिकी से उपजा है।ईडी ने कुछ समय पहले इस मामले में तलाशी ली थी और 1 करोड़ रुपये की “बेहिसाब नकदी” जब्त की थी और 600 करोड़ रुपये के अपराध की आय का पता लगाया था।कथित घोटाला उस दौर का है जब लालू प्रसाद यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे।एजेंसियों का आरोप है कि 2004-09 की अवधि के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में ग्रुप डी के पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया और इसके बदले संबंधित व्यक्तियों ने अपनी जमीन लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को हस्तांतरित कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here