रांची: बीते मंगलावर को रांची के एदलहातू टोंटे चौक स्थित अखड़ा के पास खुलेआम पूर्व अपराधी बाइक सवार अपराधियों ने बिट्टू खान की पांच गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मात्रा एक सप्ताह में 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर एसआईटी की टीम ने हत्याकांड में शामिल रोहन श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ, अंकित कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह और अंकुश कुमार सिंह और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।मालूम हो की बिट्टू खान ने कुख्यात कालू लामा की 27 जनवरी 2022 को मोरहाबादी मैदान के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले वह जेल भी गया था।आठ महीना पहले ही वह जेल से बाहर आया था.बिट्टू कुख्यात लवकुश शर्मा के लिए काम करता था। लव कुश शर्मा गिरोह के द्वारा कालू लामा की हत्या करवाई गई थी।बिट्टू खान पर आरोप था कि कालू लामा के मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास के पास होने की खबर उसी ने अपराधियों को दी थी।



