रिम्स में निरंतर हो रहे सुधार की वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सराहना

0
irfan ansari

रांची: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आज रिम्स अस्पताल में इलाजरत क्षेत्रवासियों से मुलाकात के दौरान क्रिटिकल केयर विभाग के HOD डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य से सार्थक चर्चा की। अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर हो रहे सुधार को देखकर प्रसन्नता जताई। मंत्री ने कहा इस सराहनीय प्रयास के लिए अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं। वित्त मंत्री द्वारा सराहना के लिए स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने आभार जताया”नेतृत्व वाली अबुआ सरकार में हमारा स्वास्थ्य विभाग निरंतर विकास और बदलाव के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए राज्य के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।माननीय वित्त मंत्री महोदय जी का सराहना हेतु बहुत-बहुत आभार एवं जोहार!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here