ओम राउत की आदिपुरुष को उसके वीएफएक्स और संवादों के लिए कोसा जा रहा है। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। मनोज मुंतशिर शुक्ला द्वारा लिखे गए डायलॉग्स की खूब आलोचना हो रही है उनपर हिन्दुओं की भावनाओं जानबूझ कर अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है . इसी बीच मुंतशिर ने अब मुंबई में पुलिस सुरक्षा मांगी है।मनोज ने इस वक्त खुद को खतरे का अंदेशा जताया है. मुंबई पुलिस अब मुंतशिर के आवेदन पर पर अब मुंबई पुलिस ने फैसला लेते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान कर दी है. पुलिस का कहना है कि वो अभी इस मामले की जांच कर रही है.
फिल्म में कुछ विवादित डायलॉग्स :1 . फिल्म में जब हनुमान सीता मां से मिलने लंका जाते हैं, तो एक राक्षस उन्हें देख बोलता है कि, ”ये लंका क्या तेरी बुआ का बगीचा है, जो हवा खाने चला आया.”2. इसके अलावा जब एक सीन में हनुमान जी लंका में आते हैं तो उनकी पूंछ में आग लगाने के बाद मेघनाथ उनसे पूछता है कि, जली. जिसका जवाब देते हुए हनुमान कहते हैं, ”तेल तेरे बाप का..कपड़ा तेरे बाप का..और जलेगी भी तेरे बाप की.”3. इसके बाद जब हनुमान से लौटते हैं तो राम उनसे वहां का हाल जानते हैं. जिसके जवाब में हनुमान कहते हैं कि – उन्हें बोल दिया है कि जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, उनकी लंका लगा देंगे.
महाराष्ट्र में पालघर के नालासोपारा में रविवार को एक थिएटर में आदिपुरुष चलाई जा रही थी. इस दौरान सिनेमाघर में कुछ हिंदू संगठन के लोग घुसे और हंगामा शुरू कर दिया. वीडियो में शख्स कहता नज़र आ रहा है कि सनातन का अपमान नहीं सहेंगे. शख्स कहता है कि तुम कितने भी बड़े हो पर हम विरोध करेंगे, हम अपनी गर्दन कटवाने के लिए तैयार हैं. इस दौरान बॉलीवुड के खिलाफ नारेबाज़ी भी की गई. हालांकि विवादों के वाबजूद फिल्म खूब कमाई कर रही है.’आदिपुरुष’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग वीकेंड दर्ज की। प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान अभिनीत ओम राउत के निर्देशन के हिंदी संस्करण ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।बॉक्सऑफिसइंडिया डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले सप्ताहांत के अंत में 105 करोड़ रुपये का प्रभावशाली अनुमानित संग्रह अर्जित किया। जबकि इस फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को वीकेंड होने के बावजूद 64.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।



