प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का हुआ निधन

0

SP Balasubhramanyamप्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया है। एस.पी. बालासुब्रमण्यम लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण भी हो गया था। आज उनकी सेहत को लेकर सलमान खान ने भी ट्वीट किया था। गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को एसपीबी और बालू के नाम से भी जाना जाता है। पांच दशक के अपने करियर में एसपी बालासुब्रमण्यम ने तेलुगु, तमिल, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ सहित 15 भाषाओं में 4000 से ज्यादा गानों को रिकॉर्ड कर चुके हैं। उनको पद्मश्री और पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जा चुका है। एसपी बालासुब्रमण्यम सिंगर, एक्टर, डायेक्टर व डबिंग आर्टिस्ट भी हैं।एस.पी. बालासुब्रमण्यम का जन्म नेल्लूर के तेलुगू परिवार में हुआ था और उनके पिता एस.पी. सम्बामूर्ति एक हरिकथा आर्टिस्ट थे। एस.पी. बालासुब्रमण्यम बॉलीवुड में सलमान खान की आवाज रह चुके थे और उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में गाने गाए थे।   एस.पी. बालासुब्रमण्यम प्लेबैक सिंगर के अलावा म्यूजिक डायरेक्टर, एक्टर, डबिंग आर्टिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं। एस.पी. बालासुब्रमण्यम 6 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुके हैं। ranjana pandey