मुंबई: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी बेटी ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।दिग्गज प्लेबैक गजल गायक की बेटी नायाब ने इंस्टाग्राम पर बताया कि ”बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का आज यानी 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।”1980 में उनका पहला एल्बम ‘आहट’ आया था. इसमें कई गजलें उन्होंने गाई थीं. पंकज उधास अपनी गजल गायिकी के लिए फेमस हुए. उनके फेमस गानों में ‘जिएं तो जिएं कैसे बिन आपके…’, ‘चिट्ठी आई है…’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे बाल…’, ‘ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार… …’ शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक़ गायक पंकज उधास की मौत आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुई है। पिछले कुछ समय से वह मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वह पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आगामी 27 फरवरी को मुंबई में किया जाएगा।



