रांची: उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की.सूत्रों के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम ने कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू के पास छापेमारी की.टाटा 407 पिकअप गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर JH-01-BR 5148) की तलाशी के दौरान 3000 बोतल अवैध विदेशी शराब ओल्ड मॉन्क और ब्लैक टाइगर व्हिस्की बरामद की गई.आरोपी वाहन से कूदकर मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।



