टनल से बाहर निकाले जाने के बाद CM हेमंत सोरेन के निर्देश के पर श्रम विभाग की टीम ने अस्पताल में श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना

0

Ranchi : सिल्कियारा,उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे सभी झारखंड के श्रमिक सुरक्षित हैं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के उपरांत श्रम विभाग की टीम ने श्रमिकों से अस्पताल में मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।अचानक भूस्खलन के कारण सिल्कियारा,उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे 41 श्रमिक सकुशल निकल चुके है।टनल से बाहर निकाले जाने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए भेजा गया था।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के उपरांत श्रम विभाग के अधिकारियों ने झारखण्ड के15 श्रमिकों से सिल्कियारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में जा कर मुलाकात कीI श्रम विभाग की टीम ने श्रमिकों से अस्पताल में मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा हमारे 41 वीर श्रमिक उत्तराखण्ड में निर्माणाधीन सुरंग की अनिश्चितता, अंधकार और कपकपाती ठंड को मात देकर आज 17 दिनों के बाद जंग जीतकर बाहर आये हैं। आप सभी की वीरता और साहस को सलाम।जिस दिन यह हादसा हुआ उस दिन दीपावली थी, मगर आपके परिवार के लिए आज दीपावली हुई है। आपके परिवार और समस्त देशवासियों के तटस्थ विश्वास और प्रार्थना को भी मैं नमन करता हूँ। इस ऐतिहासिक और साहसिक मुहिम को अंजाम देने में लगी सभी टीमों को हार्दिक धन्यवाद। देश के निर्माण में किसी भी श्रमिक की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रकृति और समय का पहिया बार-बार बता रहा है कि हमारी नियत और नीति में श्रमिक सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण भूमिका में रहे।जोहार!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here