उत्पाद सिपाही पेपर लीक, पिछले 6 सालों में हुई सभी प्रमुख परीक्षा की CBI जांच की मांग, राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

0
jharkhand bjp

रांची: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में आयोजित उत्पाद सिपाही प्रतियोगी परीक्षा में कथित गंभीर धांधली और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) एवं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा लगातार हो रही अनियमितताओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को अवगत कराया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की कमी से अभ्यर्थियों का भरोसा कमजोर हो रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद, प्रताप शाही, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, विधायक सी.पी. सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here