बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री को बाँधी राखी,बहन मति दुमका से आई राखी बाँधने

0
rakshabandhan

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने रांची स्थित आवास पर परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक रूप से मनाया। इस खास मौके पर उनकी सगी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा ।सीएम ने अपनी बड़ी बहन का स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया तथा छोटी बहनों को सहृदय स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दुमका के शिकारीपाड़ा स्थित सीतासाल से रांची पहुंचकर मति सोरेन ने रक्षा सूत्र बांधी। पिछले कई वर्षों से मति सोरेन मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधती आई हैं।सीएम ने कहा है कि झारखंड की मेरी माताओं-बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है।बहन मति एवं अन्य सभी माताओं-बहनों को रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं, जोहार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here