बिहार के शिक्षा मंत्री को नहीं आता राष्ट्रगान? Video शेयर कर RJD ने बढ़ाई मुश्किलें

0

Biharबिहार के शिक्षा मंत्री व जदयू नेता मेवालाल चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मेवालाल चौधरी राष्ट्रध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाते-गाते बीच की पंक्तियां भूल गए हैं और उल्टा-पुल्टा गाकर उसे पूरा कर रहे हैं। जिस कार्यक्रम का यह वीडियो है, उस,में उनके चारों तरफ बच्चे हैं। उन्हीं में से कोई उनका वीडियो भी बना रहा है। मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने उनका एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि उन्हें राष्ट्रगान नहीं आता है। राजद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “भ्रष्टाचार के अनेक मामलों के आरोपी बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को राष्ट्रगान भी नहीं आता.. नीतीश कुमार जी शर्म बची है क्या? अंतरात्मा कहाँ डुबा दी?”बता दें कि इससे पहले मेवालाल चौधरी पर कृषि विश्वविद्यालय सबौर का कुलपति रहते हुए नियुक्ति में धांधली और भ्रष्टाचार करने के आरोप हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने उन्हें इस मामले में निलंबित भी किया था।ranjana