3 गाड़ियों में CM हाउस पहुंची ईडी की टीम,CM आवास के बाहर 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

0

रांची : प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों में सीएम हाउस पहुंच गई है।थोड़ी देर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) जमीन घोटाले में पूछताछ करेगा।कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संघीय एजेंसी के अधिकारियों द्वारा सीएम हेमंत सोरेन से निर्धारित पूछताछ से पहले शनिवार को यहां मुख्यमंत्री आवास और प्रवर्तन निदेशालय के जोनल कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।ईडी दफ्तर और सीएम आवास के बाहर बैरिकेडिंग की गई.रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, “1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।”उन्होंने कहा कि रांची प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जांच एजेंसी के कार्यालय और सीएम हाउस के आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है।अधिकारी ने कहा, पूछताछ खत्म होने तक सीएम आवास के पास यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।रांची एसएसपी, सिटी एसपी और सदर डीएसपी सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.सीएम आवास के पास वाटर कैनन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गई हैं.आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सीएम हाउस के आसपास तीन जगहों पर बैरिकेडिंग और हर चौक पर सुरक्षा बलों को लगाया गया है.एजेंसी ने 13 जनवरी को एक पत्र भेजकर मुख्यमंत्री को 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच मामले में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने को कहा था।जवाब में सोरेन ने ईडी से कहा कि वह 20 जनवरी को उनके आवास पर उनका बयान दर्ज कर सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here