हजारीबाग के जाने-माने कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी के आवास पर ईडी की छापेमारी

0

हजारीबाग: प्रवर्तन निदेशालय ईडी हजारीबाग के जाने-माने कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी के आवास पर छापेमारी कर रहा है। कॉल लिंकेज से जुड़े मामले में यह छापेमारी चल रही है। इजहार अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों के नाम पर कोयला कंपनियों से रियायती दर पर कोयला उठाया और उसे खुले बाजार में बेच दिया।यह छापेमारी 6 माह के अंदर दूसरी बार उनके यहां हो रही है। सुबह साढ़े 6 बजे ईडी की टीम ने उनके घर पर दस्तक दी।इस दौरान सीआरपीएफ ने पूरे घर को सुरक्षा घेरा में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here