मरांडी: राज्य का मुख्यमंत्री भगोड़ा…शर्मनाक!

0

रांची : ईडी दिल्ली में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को तलाश रही है.शनिवार को रात हेमंत सोरेन झारखंड से दिल्ली आए थे.बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन पिछले दो दिनों से दिल्ली में ही हैं.दिल्ली के शांति निकेतन इलाके में हेमंत सोरेन का निजी आवास है.हालाँकि सूत्रों की माने तो ईडी को सीएम के लोकेशन का पता चल चुका है .वहीँ सीएम ने भी ईडी को पूछताछ के लिए 31 जनवरी का समय दे दिया है.इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा ”ईडी अधिकारियों के डर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लापता होने की सूचना न्यूज चैनलों के माध्यम से प्राप्त हो रही है।अगर इस खबर में सत्यता है तो, यह झारखंड के लिए संवैधानिक संकट की स्थिति है।राज्यपाल से निवेदन है कि वो मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री को तलब कर जांच एजेंसी से भागने का कारण पूछें।झारखंड की साख और प्रतिष्ठा दांव पर है।अपनी इन हरकतों से हेमंत ने हमारे आदिवासी समाज की प्रतिष्ठा और गौरव को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।झारखण्ड पुलिस के डीजीपी ये जबाव दें कि, मुख्यमंत्री हेमंत सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर रात को कैसे बाहर निकल कर भाग सकता है? सीएम की सुरक्षा में लगे कर्मियों को बर्खास्त करें और तत्काल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को सुरक्षित रूप से हाजिर करें।आखिर एक राज्य का मुख्यमंत्री भगोड़ा कहलाने का पाप कैसे कर सकता है?शर्मनाक!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here