PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पत्नियों से पूछताछ के लिए ईडी को मिली अनुमति

0

Ranchi: ईडी जेल में बंद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की पत्नियों से पूछताछ की तयारी में है। सुप्रीमो दिनेश गोप की दो पत्नियां हीरा देवी और शकुंतला कुमारी हैं।रांची पीएमएलए कोर्ट ने पूछताछ के लिए ईडी को दो दिन की इजाजत दी है। मालुम हो कि एनआईए की विशेष टीम द्वारा दिनेश गोप की दोनों पत्नियां कोलकाता से लाखों रुपयों के साथ पहले ही गिरफ्तार की जा चुकी थी। जिसके बाद से दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। वहीँ इनके पति सुप्रीमो दिनेश गोप को ईडी ने मई में गिरफ्तार किया था। ज्ञात हो की दिनेश की निशानदेही पर पुलिस ने काफी मात्रा में हथियार भी बरामद किए थे। बाद में जंगल में जमीन के अंदर से दिनेश गोप की छिपाई गई जिप्सी भी बरामद की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here