कंगना रनौत और ममता बनर्जी के विरुद्ध टिप्पणी के लिए ECI द्वारा कांग्रेस नेता और BJP MP को कारण बताओ नोटिस जारी

0

भारत चुनाव आयोग (ECI) द्वारा BJP की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत के विरुद्ध टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध टिप्पणी के लिए BJP MP दिलीप घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

क्या है मामला ?

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा पोस्‍ट में कंगना की एक तस्‍वीर पोस्‍ट की गई थी. इस तस्‍वीर के साथ लिखा गया था कि मंडी में क्‍या भाव चल रहा है कोई बताएगा क्‍या? यह पोस्‍ट देखते ही देखते वायरल हो गया. लोकसभा चुनाव 2024 में कंगना को बीजेपी ने मंडी सीट से उतारा है.कंगना रनौत विवाद के तूल पकड़ने के बाद सुप्रिया की तरफ से यह ट्वीट हटा लिया गया था. उन्‍होंने पूरे प्रकरण पर सफाई भी दी. कांग्रेस नेता का कहना है कि उनका एक्‍स हैंडल हैक हो गया था. यह पोस्‍ट उन्‍होंने नहीं किया है. वहीं बीजेपी नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में कहा था कि दीदी गोवा जाती हैं और कहती हैं, ‘मैं गोवा की बेटी हूं’, फिर त्रिपुरा जाती हैं और कहती हैं, ‘मैं त्रिपुरा की बेटी हूं। तय करें कि आपका पिता कौन है। सिर्फ किसी की बेटी बनना अच्छा नहीं है। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here