पूर्वी सिंघभूम : डेंगू के रोकथाम को लेकर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा। जनसाधारण से अपील करते हुए डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि अपने घर एवं आसपास मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु आवश्यक उपाय करें। घर के आसपास या छत पर प्रयोग न आने वाले बर्तन,टायर, टंकी आदि नहीं रखें एवं घर में कूलर, बाल्टी, फूलदान, फ्रिज ट्रे में पानी जमा नहीं होने दें।


डीसी ने आज राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में आम जनों को जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान पाठशाला,केसीसी, फुलो झानो आशीर्वाद योजना, पोटो हो खेल मैदान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, सर्वजन पेंशन तथा राज्य सरकार की अन्य जनहितकारी योजनाओं के संबंध में आम जनों को वी.आर(वर्चुअल रियलिटी) तकनीक से जागरूक किया जाएगा जिससे लोग मनोरंजक एवं आसान तरीके से जानकारी ले सकेंगे ।



