पूर्वी सिंहभूम: उत्तरकाशी टनल हादसे में सफलतापूर्वक रेस्क्यू किये गए पूर्वी सिंहभूम के सभी 6 श्रमिकों को जिला आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री, झारखण्ड के निर्देशानुसार सभी श्रमिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।सभी श्रमिकों ने अपने साहस और धैर्य के बल पर इस कठिन परिस्थिति का सामना किया, सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी 15 श्रमिकों को 1 करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक राशि की विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया है.



