शीतलहरी के प्रकोप के कारण शिक्षा मंत्री ने 8 जनवरी से बढ़ाई बच्चों की छुट्टियां, जारी की नई तारीख

0

रांची :जनवरी 2023 के प्रथम सप्ताह में कड़ाके की ठंड और शीत लहर के कारण तापमान अपने निचले स्तर तक पहुंच चुका है,जिसे ध्यान में रखते हुए समीक्षा के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने सभी विद्यालयों में वर्ग एक से पाँच के सभी शैक्षणिक कार्य 8 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया था। लेकिन अब कड़ाके की ठंड, कनकनी और शीतलहरी के प्रकोप के कारण आज शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों और निजी प्राथमिक विद्यालयों में वर्ग 1-5 तक का शैक्षणिक कार्य दिनांक 14-01-2023 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।शीतलहर के चलते झारखंड में KG से पांचवीं तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। 16 जनवरी से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here