हेमंत सोरेन के प्रयास से कैमरून में फंसे झारखण्ड के 27 लोगों 30 लाख की बकाया राशि के साथ सहायता राशि का भुगतान

0
jharkhand labour

रांची : सीएम हेमंत सोरेन को अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखण्ड के अपने 27 लोगों की परेशानियों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके पश्चात झारखण्ड सरकार द्वारा पहल कर उन्हें लगभग कुल 30 लाख की बकाया राशि का भुगतान कराया गया और राज्य वापस लाया गया। आज गिरिडीह में सीएम के साथी मंत्रियों और गिरिडीह तथा गांडेय विधायक एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक श्रमिक भाइयों को 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गयी। साथ ही सभी श्रमिकों से राज्य सरकार के संपर्क में सदैव रहने हेतु भी सीएम द्वारा अपनी बात रखी गई। सीएम ने कहा आपकी यह झारखण्ड सरकार, आपका यह भाई और बेटा सभी वर्गों की सहायता के लिए हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। आप सभी खुशहाल रहें, यही कामना करता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here