सदर SDO के गिरफ्तारी नहीं होने पर ससुराल वालों ने हजारीबाग समाधि परिसर के सामने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

0
Sadar SDO

हजारीबाग: 26 दिसंबर को हजारीबाग में सदर के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार पर अपनी पत्नी अनीता देवी को जिंदा जलाने का आरोप लगा था. 28 दिसंबर को उनकी मौ*त हो गई थी। 15 दिन से अधिक समय के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे आहत मृतक अनिता कुमारी के परिजनों और हजारीबाग के स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया।एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने गुस्सा उनके ससुराल वालों ने समाधि परिसर के सामने एक दिवसीय महाधरना दिया।स्थानीय लोगों ने भी सोमवार को हजारीबाग समाधि परिसर के सामने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सदर एसडीओ अशोक कुमार पर उनकी पत्नी अनिता कुमारी के परिजनों ने जलाकर ह’त्या का आरोप लगाया है। जिला प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मृतक अनिता कुमारी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार के प्रभाव के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।इस मामले में चार लोगों तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार, उनके पिता दुर्योधन साव, छोटे भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here