आई डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ आरके गुप्ता को बनाया गया रिम्स निदेशक

0

Ranchi: डॉ कामेश्वर प्रसाद के निदेशक पद से इस्तीफे के बाद आई डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ आरके गुप्ता को रिम्स निदेशक बनाया गया है। उन्होंने प्रभार ग्रहण कर लिया है।रिम्स निदेशक के प्रभार के लिए चार सीनियर डॉक्टरों के नाम मेडिसीन विभाग के एचओडी डॉ विद्यापति, आई डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ आरके गुप्ता, मेडिसीन विभाग के सीबी शर्मा और एनाटोमी के डॉ एके दूबे विभाग को भेजे गए थे।रिम्स के 16वें निदेशक के रूप में डॉ कामेश्वर प्रसाद ने योगदान दिया था। दो मई को उन्होंने अपने कार्यकाल के खत्म होने की घोषणा की थी। उनके इस्तीफा देने पर रिम्स के निदेशक का प्रभार किसे मिलेगा, इसके लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा। नए प्रभारी निदेशक के लिए विभाग के पास सीनियर डॉक्टरों के नाम भेजे गए थे। विभाग ने इनका इंटरव्यू भी लिया था।बताया जा रहा है की एनाटोमी विभाग के डॉ एके दूबे ने खुद की निदेशक का प्रभार लेने से मना कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here