जमशेदपुर की सड़क पर बाईक से स्टंट करने वाले लड़कों पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कड़ा ऐक्शन लिया है।एक्स पर जमशेदपुर पुलिस को मंत्री दीपका बिरुआ ने आदेश जारी किया है”तत्काल कार्यवाही करें, एक तरफ सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर मुहिम चला रही है और ऐसे युवा जिंदगी से खिलवाड़ कर सड़क पर आने-जाने वालों को परेशान करते हैं।परिवहन नियमों के अनुसार कार्यवाही कर सूचित करें ताकि भविष्य में ऐसी हरकत कोई नहीं दोहराय।”




