रांची:मोबाइल छिनतई करने वाले दो अपराधियों की तलाश में पुलिस ने कल दिनांक-30.08.2025 को रात्रि गश्ती के क्रम में एक बाइक पर सवार दो लोगों को संदिग्ध स्थिति में देखा गया जिनके बाइक का नंबर प्लेट पर सेलोटेप चिपकाया हुआ था, सत्यापन के दौरान बाइक सवार दो लड़कों को पकड़ा गया जिनके द्वारा बताया गया कि इनका एक ग्रुप है जिसमे चार-पाच लोग शामिल है तथा ये लोग गाड़ी के नंबर प्लेट में सेलोटेप लगाकर गाड़ी का नंबर छुपाकर तथा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते है, तथा छिनतई का मोबाइल फोन को चटकपुर स्थित अमन मोबाइल, शांप में बेचते हैं।इनके पास से छिनतई किया हुआ चार मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस छिनतई ग्रुप के अन्य सदस्यों के विरुद्ध छापामारी किया गया जिसमें इस ग्रुप के अन्य दो सदस्यों को छिनतई किया गया मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया एवं छिनतई का मोबाइल खरीद-बिक्री करने बाले दुकानदार को भी छिनतई के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- आदित्य सिंह उम्र-21 वर्ष
- विकास कुमार, उम्र-22 वर्ष
- कुणाल महतो उर्फ कुणाल रावत, उम्र-19 वर्ष
- सौरभ चौधरी, उम्र-20 वर्ष
- अमन कुमार, उम्र-25 वर्ष




