रांची:रिम्स को भी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के पैनल में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया है। इससे रिम्स में इलाज कराने वाले पात्र मरीजों को सीधा लाभमिलेगा, वहीं संस्थान में कार्यरत डॉक्टरों, अधिकारियों, कर्मियों और उनके आश्रित भी लाभान्वित होंगे।इसे लेकर रिम्स और टाटा एआईजी के बीच सोमवार को आशय पत्र पर हस्ताक्षर हुआ। जल्द ही योजना से जुड़ी प्रक्रियाओं को औपचारिक रूप से लागू करने का करार भी होगा। इस मौके पर रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ.हीरेंद्र बिरुआ, टाटा एआईजी के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. अमित सिंह और एमडी इंडिया के निलय प्रत्युष मौजूद थे।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ ने कहा कि झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के माध्यम से रिम्स कर्मियों का पंजीकरण अंतिम चरण में है। इसके पूरा होते ही कर्मियों को योजना के तहत इलाज सुविधा मिलने लगेगी।




