रांची:स्वास्थ्य विभाग ने अनुबंध पर 219 चिकित्सकों की टेंडर के जरिए नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला था जिसमें 126 ने रुचि दिखाई.जिसके बाद 22 शिशु रोग चिकित्सक,20 सर्जन, 19 गायनेकोलाजिस्ट, 17 एनेस्थेटिक्स, 11 जेनरल मेडिसिन, 10 हड्डी रोग विशेषज्ञ, 9 नेत्र रोग विशेषज्ञ, 5 ईएनटी विशेषज्ञ, 5 साइकेट्रिस्ट, 4 रेडियोलाजिस्ट और त्वचा रोग समेत 126 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नामकुम के आईपीएच प्रेक्षागृह में आज 22 जुलाई को मंत्री irfan अंसारी ने नियुक्ति पत्र सौंपा.हालांकि इनकी नियुक्ति अनुबंध आधारित हुई है जिसका कार्यकाल प्रारंभ में 1 साल और अधिकतम 3 वर्षों की होगा.




