महागामा: आज घोरी किता फील्ड, बलबड्डा में नवनिर्मित थाना भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। मंत्री dipika पांडे सिंह ने कहा यह भवन क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित करने और नागरिकों को त्वरित एवं सुगम पुलिस सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।महागामा में आज एक महत्वपूर्ण संकल्प साकार हुआ।बहुत समय से इस योजना का इंतज़ार था और आज नवनिर्मित थाना भवन हमारे समाज के उन प्रहरी पुलिसकर्मियों को समर्पित है, जो अब तक बेहद विषम परिस्थितियों में रहकर भी अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन कर रहे थे।हमारे कार्यकाल से पहले यहां के थानों की स्थिति बेहद खराब थी—जर्जर भवन, मूलभूत सुविधाओं का अभाव और कार्य करने का सीमित संसाधन। लेकिन जो लोग दिन-रात हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं, उनका भी अधिकार है कि वे एक सुरक्षित, व्यवस्थित और सम्मानजनक वातावरण में काम करें।यह सिर्फ एक नई इमारत नहीं, बल्कि एक नई सोच का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि हर थाना जनमैत्री बने—ऐसा स्थान जहाँ आमजन जब अपनी समस्या लेकर आएं, तो उन्हें सहयोग, संवेदनशीलता और सुरक्षा का अनुभव हो।यह नवनिर्माण उसी वादे की एक मजबूत कड़ी है, जो मैंने महागामा के अपने परिवारजनों से किया था। इससे पूर्व भी कई थानों का नव-निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। हनवारा थाना का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है और जल्द ही उसका निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।हमारा संकल्प है—सशक्त पुलिस, सुरक्षित समाज।यही हमारी प्राथमिकता है, यही हमारा प्रयास।
शुभारंभ अवसर पर पुलिस विभाग के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




