मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य हराते हुए 288461 वोटों से जीत हासिल की है।सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 617625 वोट मिले हैं, जबकि रघुराज सिंह के खाते में 329489 वोट मिले हैं।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकभा उपचुनाव में सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव की जीत पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,”जिन लोगों ने वोट देकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है, मैं उन सभी का आभार प्रकट करता हूं। मैं इस जीत के लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट करता हूँ।”



