बॉलीवुड एक्ट्रेस ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। एक दिन पहले यानी गुरूवार को अनुराग कश्यप से पुलिस ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के लिए अनुराग कश्यप को वर्सोवा पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। पुलिस की पूछताछ के बाद अब अनुराग कश्यप की वकील का बयान सामने आया है। इसमे बयान में कहा गया है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। बता दें कि पायल की ओर से दर्ज कराइ गए एफआईआर में दावा किया गया था कि अनुराग कश्यप ने उनसे जबरदस्ती की थी। हालांकि, कश्यप ने इन आरोपों को निराधार बताया था। अनुराग की वकील प्रियंका खमानी ने कहा- “वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर में, पायल घोष ने आरोप लगाया है कि अगस्त 2013 में, अनुराग कश्यप ने उसे अपने घर बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। मेरे क्लाइंट जांच से पहले ही खुद पुलिस की पूछताछ के लिए एक अक्टूबर को पहुंचे। कश्यप ने मामले में सभी गलत कामों से इनकार किया है और पुलिस को अपना बयान दिया है।खमानी ने आगे कहा कि कश्यप ने पुलिस की पूछताछ में किसी भी गलत काम से इनकार किया है। अनुराग ने अपने बयान के सपोर्ट में सबूत पेश किए हैं और बताया है कि पायल घोष की शिकायत पूरी तरह झूठी है।’ अनुराग कश्यप ने इस बात के दस्तावेजी सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं। अगस्त, 2013 में वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में श्रीलंका में थे। कश्यप ने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया कि इस तरह की कोई भी कथित घटना कभी भी नहीं हुई है। प्रियंका ने यह भी कहा है कि कथित तौर पर अगस्त 2013 की घटना पर अचानक इतने समय बाद आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता ने न्यायिक प्रक्रिया के उलट मिस्टर कश्यप की इमेज को खराब करने के लिए इसका इतना प्रचार किया है। मिस्टर कश्यप को पूरा भरोसा है कि न केवल उनके द्वारा दिए गए डॉक्यूमेंट्स से बल्कि मिस घोष द्वारा मीडिया में बदलते हुए स्टेटमेंट देने के कारण शिकायत के झूठा होने की बात सामने आ चुकी है। प्रियंका ने स्टेटमेंट में कहा, ‘मिस्टर कश्यप को डर है कि अब जबकि एफआईआर में मिस घोष के लगाए आरोपों के झूठा होने की पुष्टि की जा चुकी है, वह दोबारा घटनाओं के बारे में अपने बयान बदल देंगी।कश्यप पर लगाए गए झूठे और लापरवाह आरोपों से व्यथित हैं जिससे उन्हें, उनके परिवार और उनके फैंस को आघात पहुंचा है।खमानी ने यह भी कहा, ” उन्होंने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है। वे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद रखते हैं, क्योंकि उन्होंने न्याय प्रणाली का गलत इस्तेमाल किया है और अपने गलत उद्देश्यों के लिए मी टू मूवमेंट को हाइजैक किया है। कश्यप को पूरा भरोसा है कि उनके साथ पूरा न्याय जरूर होगा।’भाजपा सांसद रवि किशन ने रविवार को लोकसभा में अनुराग कश्यप का मामला उठाया था। उन्होंने बिना नाम लिए दरिंदा कहा था। साथ ही कहा कि हमारे देश में बेटियां दुर्गा की तरह पूजी जाती हैं, लेकिन बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी तकदीर चमकाने के लिए धोखा देकर सौदेबाजी पर उतर आते हैं। रवि किशन ने इस मुद्दे को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग की। ranjana pandey



