बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने ड्रग्स केस में अपना नाम घसीटे जाने को लेकर आज अपनी सफाई पेश की है। दीपिका पादुकोण के बाद दिया का नाम मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ था जिसके बाद अब उन्होंने इस केस में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। दीया का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया और ये एक साजिश है उनका करियर खत्म करने की।दीयाने एक के बाद तीन ट्वीट करके अपनी बात रखी है।दीया ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, “मैं इन खबरों का दृढ़ता और स्पष्टता से खंडन करती हूं क्योंकि यह गलत और निराधार है और इसके पीछे के इरादे भी गलत हैं।”दीया ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, “इस तरह की फालतू रिपोर्टिंग का मेरी प्रतिष्ठा पर सीधा असर पड़ रहा है और इससे मेरे करियर को नुकसान हो रहा है, जिसे मैंने सालों की मेहनत से बनाया है।”अंत में दिया ने कहा, “मैंने अपने जीवन में किसी भी रूप के किसी भी मादक या कॉन्ट्राबैंड पदार्थों की खरीद या सेवन नहीं किया है. भारत के नागरिक के रूप में कानून का पालन करने वाली महिला के तौर पर मुझे उपलब्ध सभी कानूनी सहायता का मैं इस्तेमाल करना चाहूंगी. इस घड़ी में मेरे साथ खड़े रहने के लिए मेरे समर्थकों का धन्यवाद।”ranjana pandey



