IPL खेलने रांची से चेन्नई के लिए रवाना हुए धोनी और साथ में थे गेंदबाज मोनू

0

Dhoniशुक्रवार को रांची से IPL में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई के लिए रवाना हुए महेन्द्र सिंह धोनी. उनके साथ रांची के तेज गेंदबाज मोनू कुमार भी चेन्नई गये. धोनी के साथ मोनू भी बतौर तेज गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग की तरफ से IPL खेलते नजर आएंगे. चेन्नई पहुंचने के बाद धोनी टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस में जुटेंगे. वहीं से फिर टीम के साथ IPL खेलने यूएई जाएंगे.

दोनों की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

चेन्नई जाने से पहले धोनी और मोनू कुमार, दोनों ने रांची में कोरोना जांच कराई थी. दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई. कोरोना संक्रमण को देखते हुए धोनी ने हाल में खुद को रांची के सिमलिया स्थित अपने आवास में समेट लिया था.

हालांकि यहीं वो नेट प्रैक्टिस कर आईपीएल की तैयारी में जुटे हुए थे.

मिली जानकारी के मुताबिक धोनी ने नेट प्रैक्टिस के दौरान कई नए शॉर्ट्स पर आजमाए. ये तमाम नए शार्ट्स आईपीएल के दौरान उनकी बल्लेबाजी में देखने को मिल सकते हैं.कोरोना की वजह से स्टेडियम में नहीं कर पाये अभ्यास

बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से धोनी रांची के जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास नहीं कर पाए. लिहाजा उन्होंने अपने आवास पर ही लंबे समय तक नेट प्रैक्टिस की है. इस दौरान धोनी ने बॉलिंग मशीन का जमकर इस्तेमाल किया है.

प्रशंसकों को उम्मीद है कि आईपीएल में धोनी का बल्ला खूब चलेगा. और जमकर चौके-छक्के देखने को मिलेंगे. आईपीएल के प्रदर्शन के बल पर ही धोनी विकेट के पीछे अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी नजर आएंगे.