धनबाद: कहानी मनरेगा अंतर्गत निर्मित सिंचाई कूप की,जीवन शैली में बदलाव

0
MNREGA

धनबाद: आज की सफलता की कहानी झारखण्ड के धनबाद जिले के पूर्वी टुण्डी प्रखंड के मैरानवाटाँड़ पंचायत के लाभुक दुलाल गोरांई के जमीन पर मनरेगा अंतर्गत निर्मित सिचाई कूप की.लाभुक के योजना लेने के पूर्व उनकी 1 एकड़ भूमि परती पड़ी हुई थी. उक्त भूमि पर कोई भी कृषि कार्य नहीं किया जाता था।मनरेगा अंतर्गत इस योजना के बारे मे जानकारी मिलने के बाद लाभुक ने अपने जमीन पर सिंचाई कूप का निर्माण कराया. इस योजना को लेने के बाद उनकी जीवन शैली में काफी बदलाव आया है। सिंचाई कूप से मौसमी सब्जी की खेती कर के लाभुक को लगभग 30 से 40 हजार प्रतिवर्ष आमदनी हो रही है। इससे किसान की वार्षिक आय में अपेक्षित वृद्धि हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here