धनबाद: शूटर अमन सिंह ह’त्याकांड मामले में एक जेलर और जेल के 5 कर्मी सस्पेंड

0

झारखंड के धनबाद जेल में शूटर अमन सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की गई है. इस मामले में एक जेलर मोहम्मद मुस्तकिन अंसारी और जेल के पांच कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.धनबाद के डीसी वरुण रंजन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़ प्रशासन को घटना के पीछे अधिकारियों और कर्मियों की चूक का पता चलने के बाद यह कदम उठाया गया है.जेलर मोहम्मद मुस्तकिन अंसारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गयी है.एसएनएमएमसीएच में हुए पोस्टमार्टम से पता चला कि अमन सिंह को कुल 11 गोलियां मारी गयीं थीं. इनमें से 4 ने पेट पर और 5 ने सिर पर वार किया, सभी 4 इंच के करीब से।दो गोलियां अमन के शरीर से कमर के रास्ते पार हो गईं। अमन की मौत का कारण सिर में गोली लगने से बताया गया, शव परीक्षण के दौरान एक गोली निकाल दी गई।बता दें कि तीन दिसंबर को धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की गोली मारकर ह’त्या कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार अमन सिंह को 6 गोली मारी गई।यूपी का कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पति और कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का अभियुक्त था.अमन सिंह रविवार को धनबाद जेल में कैदियों के बीच हुए हिंसक झड़प में मारा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here