चाईबासा में 14 अगस्त 2023 को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर अमित कुमार तिवारी और कांस्टेबल गौतम शहीद हो गए थे. आज झारखण्ड पुलिस और SBI के संयुक्त तत्वाधान में नक्सल विरोधी अभियान में शहीद सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और कांस्टेबल गौतम के परिजनों को पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने 25 लाख और 15 लाख रुपये का चेक सौंपा।DGP अजय कुमार सिंह के बताए अनुसार दिवंगत अमित तिवारी को अबतक 1 करोड़ 78 लाख की राशि और शहीद आरक्षी गौतम के परिजनों को अबतक 1 करोड़ 63 लाख की राशि झारखंड सरकार की ओर से दी गई है.



