Ranchi: सिल्कयारा टनल हादसे में फंसे झारखंड के 15 मज़दूरों सहित 8 राज्यों के कुल 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है।जिंदगी की जंग जीतकर झारखण्ड के श्रमवीर आखिरकार लौट रहे हैं.टनल से सुरक्षित बाहर निकाले गए झारखण्ड के 15 श्रमिक कल हवाई जहाज से रांची आयेंगे।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर उत्तराखण्ड गई पदाधिकारियों की टीम श्रमिकों को लेकर देहरादून हवाई अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।



