देवघर : जिला अन्तर्गत लंबित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीसी ने विकास के कार्याें को किसी भी सूरत में लंबित न होने देने के लिए कार्यपालक अभियंता को कड़े शब्दों में निदेशित किया

0

देवघर : जिला अन्तर्गत लंबित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में चल रहे एवं लंबित विभिन्न योजनाओं की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए डीसी ने सोमवार को संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को कड़े शब्दों में निदेशित करते हुए कहा कि विकास के कार्याें को किसी भी सूरत में लंबित न होने दें। साथ ही निर्माण कार्य में जो भी समस्याएं आ रही है उनका निराकरण संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए करें। आगे सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता को सख्त निदेशित किया कि एजेंसी की वजह से कोई भी डेवलपमेंट का काम न रूके, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।इसके अलावे डीसी ने जिला अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, ऊर्जा, सड़क, पुल-पुलिया इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को कड़े शब्दों में निर्देश दिया गया है कि गुणवतापूर्ण तरीके से तय समय अनुरूप कायों को पूर्ण करें। साथ ही विभिन्न विकास कायों से जुड़े योजनाओं की समीक्षा करते हुए भू-हस्तांतरण, भू-अधिग्रहण, वन विभाग से अनापति प्रमाण पत्र एवं योजनाओं से जुड़े क्लियरेंस लेने में हो रही देरी पर संबंधित विभागों के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंताओं को आपसी समन्व्य के साथ कार्य करने का निदेश दिया, ताकि योजनाओं के लिए स्थल चिन्हित करने अथवा कार्य में देरी न हो व तय समअनुसार योजनाओं को गुणवतापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here